FIFA फुटबॉल : एलेक्स मोर्गन ने चाय पीने का ईशारा कर इंगलैंड को चिढ़ाया

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 08:32 PM (IST)

जालन्धर : अमरीका की फुटबॉलर एलेक्स मोर्गन फीफा विश्व कप के दौरान अपने यूनीक सैलिब्रेशन के कारण चर्चा में आ गई है। दरअसल टूर्नामैंट के सैमीफाइनल मुकाबले के दौरान इंगलैंड के खिलाफ खेल रही एलेक्स ने गोल करने के बाद दर्शकों की ओर ‘चाय पीते हुए’ का ईशारा किया था। एलेक्स की इस हरकत को फुटबॉल एक्सपर्ट लियान सैंडरसन को खराब बताया। लियान ने कहा कि मैच दौरान मैं एलेक्स से गोल की उम्मीद कर सकती हूं लेकिन इसकी उम्मीद नहीं कर सकती कि वह ऐसा सेलिबे्रशन मनाएंगी।

अमरीकी प्लेयर भले ही सैलिब्रेशन को अपनी जिंदगी का हिस्सा मानते हों लेकिन आप ऐसे किसी को मजाक नहीं बना सकते। मैं इंगलैंड से हूं। यहां चाय को पसंद किया जाता है। हालांकि मैं ज्यादा चाय नहीं पीती लेकिन इससे हम जुड़े हुए हैं। ऐसे में मैं कतई पसंद नहीं करूंगी एलेक्स ने जो किया। यही नहीं, एलेक्स के सैलिब्रेशन पर अमरीकी राजनीतिज्ञ हिलेरी किं्लटन ने भी ट्विट किया था। हिलेरी ने ट्विट में लिखा था- महिला फुटबॉल टीम अमरीका को शुभकामनाएं। आपने यह चाय कमाई है। अब फाइनल सामने है।

बता दें कि एलेक्स फुटबॉल जगत की सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। खेल के साथ वह ग्लैमर जगत में भी सक्रिय रहती हैं। उनके ट्विटर पर 3.74 मिलियन फॉलोअर हैं। मौजूदा विश्व कप में भी वह गोल्डन बूट की रेस की प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।

Jasmeet