फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप की 5 बैस्ट प्लेयर्स

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 03:11 PM (IST)

जालन्धर: फ्रांस में चल रहे महिला फुटबॉल विश्व कप में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं युनाइटेड स्टेट ऑफ अमरीका की फुटबॉल प्लेयर एलेक्स मोर्गन। 29 साल की मोर्गन अमरीका की ओर से रिकॉर्ड 106 गोल कर चुकी मोर्गन फुटबॉल के साथ ही ग्लैमर वल्र्ड में भी बड़ा नाम है। 3 मिलियन डॉलर नेटवर्थ वाली एलेक्स महिला फुटबॉल जगत की हाईएस्ट पेड फुटबॉलर भी हैं।

मौजूदा फीफा विश्व कप में वह 5 गोल कर गोल्डन बूट की दावेदार भी हैं। एलेक्स केवल मैदान पर ही नहीं बल्कि ग्लैमर जगत में भी बड़ा नाम है। वह स्पोटर््स पत्रिका एसआई के लिए रिकॉर्ड तीन बार बीच या स्विमवीयर फोटोशूट करवा चुकी है। कई सर्वे तो एलेक्स को फुटबॉल जगत की सबसे सुंदर फुटबॉलर भी मानते हैं। 

मार्टा को फीफा विश्व कप की सबसे विश्वसनीय खिलाड़ी कहा जाता है। मार्टा मूल रूस से स्वीडन की हैं लेकिन खेलती ब्राजील की ओर से हैं। मार्टा 33 साल की हैं। ब्राजील की ओर से 5वीं बार विश्व कप खेल रही है। वह छह बार फीफा वल्र्ड प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुकी हैं। उनके पास एक गोल्डन बूट है तो एक गोल्डन बाल। वह वुमन फीफा विश्व कप की सबसे ज्यादा 17 गोल करने वाली फुटबॉलर भी हैं।

इंगलैंड की निकिता पारिस मशहूर बॉक्सर नताश जोंस की छोटी बहन हैं। 25 साल की निकिता को इंगलैंड का लक्की चार्मा भी माना जाता है। 104 गेम में 47 गोल करने वाली निकिता वुमंस सुपर लीग की ऑल टाइम टॉप स्कोरर भी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह जिस गेम में गोल करती है वह गेम उनकी टीम कभी नहीं हारती। 

फ्रांस की वैंडी रेनार्ड भी विश्व कप की चर्चित फुटबॉलर हैं। जैसे आंद्रे रसेल दुनिया भर की किसी भी टी-20 लीग में शामिल हो ले, वह ट्रॉफी उठाने में कामयाब हो ही जाते हैं वैसे ही वैंडी भी 25 मेजर ट्रॉफीज में अपने अकेले दम पर टीम को जीत दिला चुकी है। उनके नाम छह चैम्पियंस लीग टाइटल भी दर्ज हैं। वह 28 साल की हैं। 20 इंटरनेशनल गोल कर चुकी हैं। सेंट्रल फारवर्ड पर खेलती है। और सबसे बड़ी बात छह फीट दो इंच कद की है। 

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर सैम कर मौजूदा विश्व कप में एलेक्स मोर्गन के साथ 5-5 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में हैं। कर की सबसे खास बात यह है कि उनकी रेटिंग 89 है जोकि प्रसिद्ध फुटबॉलर मोहम्मद सलाह से एक प्वाइंट ज्यादा है।

Jasmeet