Fifa world cup 2022 की ओपनिंग सेरेमनी LIVE : भव्य तस्वीरें आईं सामने

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 09:02 PM (IST)

खेल डैस्क : अल बेयट स्टेडियम में रविवार शाम फीफा विश्व कप 2022 का भव्य उद्घाटन समारोह हुआ। इसमें मशहूर सिंगर जे बल्विन, रोबी विलियम्स, जेसन डेरूलो, क्लीन बैंडिट, सीन पॉल, नोरा फतेही, ब्लैक आइड पीज, बीटीएस के जुंगकूक, निकी मिनाज, मलूमा और मायरियम फेरेस ने परफॉर्म किया। 60 हजार दर्शकों से भरे स्टेडियम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देखें फोटोज-

 

 

 

बीसीएस गायक जंग कूक ने दी परफार्मेंस

खूबसूरत रोशनी के बीच फीफा विश्व कप के गीतों के बाद बीटीएस गायक जंग कूक स्टेज पर आए। भीड़ ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। उन्होंने जोरदार परफार्मेंस दी। 

 

मॉर्गन फ्रीमैन ने दी स्पीच
मॉर्गन फ्रीमैन ने कतर में आयोजित फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह के दौरान सद्भावना बनाए रखने वाली स्पीच दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


कतर में पहली बार हो रहा आयोजन
फीफा विश्व कप की शुरूआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी। अब 92 साल बाद यह टूर्नामैंट एक नए आयोजन स्थल पर एक नए चैम्पियन की ताजपोशी के लिए तैयार है। फुटबॉल विश्व कप का आयोजन कतर में पहली बार हो रहा है। इससे पहले विश्व कप 2018 का आयोजन रूस में हुआ था जहां फ्रांस फाइनल में क्रोएशिया को हराकर विजेता के रूप में उभरा था। साल 2022 के टूर्नामेंट में 32 टीमों को 8 समूहों में बांटा गया है।

ग्रुप-ए : कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड।
ग्रुप-बी : इंगलैंड, ईरान, अमरीका, वेल्स।
ग्रुप-सी : अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड।
ग्रुप-डी : फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया।
ग्रुप-ई : जर्मनी, स्पेन, कोस्ट रिका, जापान
ग्रुप-एफ : क्रोएशिया, बैल्जियम, कनाडा, मोरोक्को।
ग्रुप-जी : ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरुन।
ग्रुप-एच : पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया।

 

 

 

8 स्टेडियमों में होंगे 64 मैच
विश्व कप के 64 मैच राजधानी दोहा में स्थित 8 स्टेडियमों में खेले जाएंगे, जिनमें से 7 का निर्माण पिछले 3 सालों में करीब 6.5 अरब डॉलर की लागत से किया गया है। इनमें से 6 स्टेडियमों की क्षमता 40,000 दर्शकों की है, जबकि दोहा के सबसे बड़े स्टेडियम ‘लुसैल’ में 80,000 दर्शक बैठकर फुटबॉल का आनंद ले सकते हैं।

विजेता को मिलेंगे 359 करोड़ रुपए
फीफा विश्व कप विजेता टीम को 359 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह अब तक की स्पोटर््स लीग में सबसे बढ़ी राशियों में से एक हैं। इंडियन क्रिकेट लीग इसके आसपास भी नहीं है। यहां विजेता को महज 20 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। 

Content Writer

Jasmeet