कपिल देव से पहले ही एक और विश्व कप विजेता क्रिकेटर पर बनी फिल्म

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 10:53 AM (IST)

मुंबई : बॉलीवुड जगत में अभी क्रिकेटरों पर फिल्म बनाने का टें्रड चल रहा है। इसी ट्रेंड के चलते इन दिनों 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव पर ऑटोबायोग्राफी बन रही है। अब खबर आई है कि विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कीर्ति आजाद पर भी एक फिल्म बनी है। जिसका ट्रेलर कपिल देव की फिल्म से पहले ही रिलीज हो गया है। कीर्ति आजाद की इस फिल्म का नाम है- ‘किरकेट - बिहार के अपमान से सम्मान तक’। फिल्म में कीर्ति आजाद, अतुल वासन समेत कई बड़े स्टार्स दिखेंगे।

Film on another World Cup winning cricketer before Kapil Dev

फिल्म किरकेट में कीर्ति आजाद की मुख्य भूमिका है जो क्रिकेट की दुनिया में बिहारी की खोई अस्मिता को वापस दिलाते नजर आ रहे हैं। कीर्ति आजाद की यह फिल्म बिहार में क्रिकेट और उसके भविष्य की कहानी को लेकर बनाई गई है, जिसमें राजनीति का छौंका भी लगाया गया है।

Film on another World Cup winning cricketer before Kapil Dev

फिल्म में मूल रूप से बिहार क्रिकेट संघ के बंटवारे और उसी रणजी टीम की मान्यता रद्द करने की कहानी को दिखाया गया है। इसके जरिए देश के क्रिकेट जगत में होने वाली राजनीति को भी दिखाया गया है।

Film on another World Cup winning cricketer before Kapil Dev

ट्रेलर में बिहार में खेलों की स्थिति को लेकर एक डायलॉग है - ‘बिहार में लोग किरकेट खेलते हैं, क्रिकेट नहीं। फिल्म में बिहार क्रिकेट की कहानी और 2016 तक क्रिकेट के लिए के खिलाडिय़ों की भूख को दर्शाया गया है। फिल्म की कहानी विशाल विजय कुमार ने लिखी है। कीर्ति आजाद के अलावा फिल्म में विशाल तिवारी, सोनम छाबड़ा, सोनू झा, देव सिंह, सैफल्ला रहमानी, अजय उपाध्याय, रोहित सिंह मटरू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News