भारतीय टी20 विश्वकप जीत के नायकों पर बनेगी फिल्म, यह होगा नाम

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 05:30 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम ने आज के दिन साल 2007 में पहले आईसीसी टी20 विश्वकप को जीता था। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद धोनी ने आईसीसी की सभी ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारत की जीत को आज 14 साल हो गए। इस यादगार जीत के 14 साल पूरे होने पर एक फिल्म बनाई जाएगी।

टी20 विश्वकप को जीते हुए 14 साल हो गए हैं। इस जीत पर इंग्लैंड की एक ब्रॉडकास्ट कंपनी फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म का नाम हक से इंडिया होगा। जिसमें साल 2007 में भारत को टी20 विश्वकप जीताने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताया जाएगा। इस मुंबई के फिल्म डायरेक्टर सौगात भट्टाचार्य इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के द्वारा लोगों को उस विश्वकप टीम के नायकों के बारे में बताया जाएगा। वहीं इस फिल्म में सलीम-सुलेमान की जोड़ी म्यूजिक देगी। कुछ कारणों के कारण यह फिल्म कुछ हिस्सों में लोगों के सामने लाई जाएगी।

गौर हो कि टी20 विश्वकप भारत के लिए कई मायनों में काफी अहम रखता है। क्योंकि टी20 विश्वकप के बाद ही भारत में आईपीएल जैसा बड़ा टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसके बाद से ही दुनिया भर में टी20 लीग्स का भी आयोजन शुरू हुआ। बतौर कप्तान धोनी का यह पहला टूर्नामेंट का खिताब था और उसके बाद उन्होंने वनडे विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News