फिन एलन ने रचा नया इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 01:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने 174 रनों का लक्ष्य महज 15.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे ओपनर्स टिम सीफर्ट और फिन एलन, जिन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से मैच एकतरफा बना दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम (66) और अलीशान शराफू (55) ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत विस्फोटक रही। टिम सीफर्ट ने 42 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए, जबकि फिन एलन ने 50 गेंदों पर 84 रन ठोके। दोनों ने पहले विकेट के लिए अटूट साझेदारी कर टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई।

इस पारी के साथ ही फिन एलन ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह मुकाम 2854 गेंदों में हासिल किया और भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2898 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसी बीच टीम इंडिया को झटका लगा है। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और नामीबिया के खिलाफ मैच में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड

फिन एलन – 2854 गेंद
अभिषेक शर्मा – 2898 गेंद


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News