हॉस्पिटल से घर पहुंचीं सानिया, बेटे इजहान की दिखी पहली झलक

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 01:51 PM (IST)

मुंबईः टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा। हाल ही में  डिलिवरी के बाद सानिया की तस्वीरें सामने आई हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में इजहान अपनी मां सानिया की गोद में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों की खास बात यह है कि इनमें ही सानिया के बेटे इजहान की पहली झलक देखने को मिली। सानिया और शोएब का मानना है उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है।

PunjabKesari

बता दें कि शोएब ने अपने पिता बनने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- "बहुत उत्सुकता के साथ बता रहा हूं, बेटा हुआ है, और मेरी प्यारी बहुत अच्छी है और हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि बेटा और मां दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान ने भी सानिया को बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की। सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। वहीं, शादी के 8 साल बाद सानिया और शोएब की यह पहली संतान है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha

Recommended News

Related News