IPL 12 में इन 5 बल्लेबाजों ने की रनों की बरसात, ठोके 500 से ज्यादा रन

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 09:22 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 12 समाप्त हो चुका है और बहुत से बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन आज उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने इस सीजन में 500 से अधिक रन ठोके हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में डेविड वार्नर पहले स्थान पर हैं। वहीं लोकेश राहुल, क्विंटन डी कॉक, शिखर धवन और आंद्रे रसेल टाॅस 5 में शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं -

आंद्रे रसेल

पांचवे नम्बर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल हैं। रसेल ने इस सीजन में 13 इंनिंग्स में खेलते हुए कुल 510 रन बनाए हैं जिसमें सबसे अधिक 52 छक्के और 31 चौके लगाए हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी का हाइएस्ट 80 जबकि रन रेट 204.81 का रहा है। 

शिखर धवन

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 16 मैच खेलते हुए 521 रन बनाए हैं और इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के जबकि 64 चौके लगाए हैं। धवन का रन रेट 135.67 जबकि हाइएस्ट स्कोर 97 का रहा है। 

क्विंटन डी कॉक

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी डी काॅक ने भी धवन की तरह 16 मैच खेले हैं और 529 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इस दौरान उन्होंने 25 छक्के और 45 चौके लगाए हैं और उनका हाइएस्ट स्कोर 81 रहा है जबकि रन रेट 132.91 है।

PunjabKesari

के.एल. राहुल 

किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले राहुल ने 593 रन बनाकर इस सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनका रन रेट 135.38 और हाइएस्ट स्कोर 100 रहा है। आईपीएल 12 में उन्होंने 25 छक्के और 49 चौके भी लगाए हैं। 

डेविड वाॅर्नर 

वाॅर्नर ने इस आईपीएल सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा 692 रन बनाए हैं जिसमें उनका हाइएस्ट 100 जबकि रन रेट 143.86 का रहा है। उन्होंने इस सीजन में 21 छक्के और 57 चौके भी लगाए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News