40 फुट की ऊंचाई से 13 साल की लड़की पर गिरा फुटबाॅल प्रेमी, जानें फिर क्या हुआ
punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 08:00 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : साउ पाउलो और ग्रेमियो के बीच मोरांबी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान एक व्यक्ति 40 फुट के स्टैंड से नीचे गिर गया। जानकारी के मुताबिक उक्त वयक्ति जिसका नाम रियोस डे मेलो है, डैक की रैलिंग पर चढ़ने की कोशिश में नीचे 40 फुट की ऊंचाई से दो लोगों पर गिरा जिसमें एक 13 साल की लड़की थी। लेकिन किस्मत का खेले तो देखों 13 साल की लड़की को कुछ नहीं हुआ। वहीं रियोस की कुछ हड्डियां टूटी लेकिन वह बच गया।
इस घटना के तुरंत बाद 23 साल के रियोस को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको डर लगेगा और हैरानी भी होगी कि रियोस और उक्त लड़की बच कैसे गए। वहीं इस बारे में रियोस की मां ने कहा कि वीडियो देखकर उसे उम्मीद नहीं थी कि वह जिंदा होगा, लेकिन उसने मौत को मात दी है।
रियोस की गर्लफ्रेंड ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उसने इंटरनेट पर एक व्यक्ति के गिरने का वीडियो देखा था और उसे वह रियोस लगा जिसके बाद उनसे रियोस की मां को फोन करके इस बारे में जानकारी दी। रियोस की मां लिलियन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रियोस की गर्लफ्रेंड ने इंटरनेट पर इस घटना को देखा और फौरन उसे फोन किया। फोन किसी और ने उठाया और बताया कि हादसा रियोस के साथ ही हुआ है। लिलियन ने कहा कि हम बहुत डर गए थे लेकिन उसे जिंदा देखकर राहत मिली।
वीडियो देखें -
Momento que o torcedor do São Paulo cai da arquibancada do Morumbi. O torcedor foi socorrido e levado para o hospital. pic.twitter.com/pjiTJGG5XA
— Liberta Depre (@liberta__depre) August 31, 2019