फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहनी 3.5 करोड़ की घड़ी

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 08:41 PM (IST)

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे कमाऊ फुटबॉलरों में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के कारण भी जाते हैं। बीते दिनी एयरपोर्ट पर दिखे रोनाल्डो की घड़ी सबके चर्चा का केंद्र बन गई। रोलक्स जीएमटी मास्टर आइस नामक इस घड़ी को दुनिया की सबसे महंगी घडिय़ों में शुमार किया जाता है। बाजार में इसकी कीमत 3,721,00 पाऊंड हैं जोकि भारतीय करंसी के हिसाब से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए बनती है। 


 

यह घड़ी 18 कैरेट सफेद सोने से बनी हुई है। जबकि इसके बेजल और ब्रैसलेट पर 30 कैरेट सफेद डायमंड लगे हुए हैं।

रोनाल्डो बीते दिनों भी अपनी गर्लफ्रैंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ खिंचवाई फोटो में रोलक्स की एक और घड़ी पहने हुए दिख रहे थे। रोनाल्डो मेवेदर के बाद इस दशक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

बीते दिनों फोब्र्स ने दशक के दौरान रोनाल्डो की कमाई 548 मिलियन पाऊंड आंकी थी। वह लियोनेल मैसी 517 मिलियन पाऊंड से आगे थे। वहीं, बॉक्सिंग लीजैंड फ्लायड मेवेदर रिकॉर्ड 667 मिलियन पाऊंड के साथ दशक के सबसे अमीर एथलीट हैं।

Jasmeet