फुटबॉलर डेले अल्ली की गर्लफ्रेंड Cindy Kimberly ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, फोटोज

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 07:22 PM (IST)

खेल डैस्क : मशहूर फुटबॉलर डेले अल्ली की गर्लफ्रेंड सिंडी किम्बर्ली इस समय अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण चर्चा में बनी हुई है। सिंडी को बीते दिनों प्रिटीलिटलथिंग नामक एक मॉडलिंग कार्यक्रम में देखा गया था। 25 वर्षीय की मॉडल ने इस दौरान अपनी मादक अदाओं के साथ सबका दिल जीता। सिंडी की मुलाकात 2022 में फुटबॉल स्टार डेले अल्ली से हुई थी। उसके बाद से ही यह जोड़ी सर्वाधिक चर्चा पाने वाली जोड़ियों में से एक हो गई है। डेले अल्ली टोटेनहम और इंग्लैंड के लिए अपना कौशल दिखाकर स्टारडम तक पहुंचे हैं। वहीं, सिंडी ने मॉडलिंग जगत में नाम कमाकर स्टार का दर्जा पाया है। एम्स्टर्डम में जन्मी वह आधी स्पेनिश और आधी इंडोनेशियाई सिंडी कई बड़े ब्रांड्स के लिए काम कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

2015 में सिंडी किम्बर्ली तब चर्चा में आई थी जब जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा था- हे भगवान, यह कौन है ? देखें सिंडी के ग्लैमरस अंदाज- 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


डेले अल्ली की बात की जाए तो वह पिछले साल कूल्हे की समस्या के कारण पूरा सीजन खेल नहीं पाए थे। जनवरी में ग्रोइन की समस्या को ठीक करने के लिए उनकी सर्जरी भी हुई थी। लेकिन अब वह वापसी कर रहे हैं। डेले पिछले महीने भी टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में सिंडी के साथ दिखे थे। 


 

Content Writer

Jasmeet