फिगर की चिंता में मॉडल ने किया मां बनने से इंकार, फुटबॉलर पति ने तोड़ा नता

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 06:27 PM (IST)

जालन्धर : इंगलैंड के फुटबॉलर जर्मेन पेनेंट ने आखिरकार पत्नी एलिस गुडविल के साथ नाता तोड़ ही लिया है। जर्मेन का आरोप है कि एलिस मां बनने को राजी नहीं है जबकि उन्हें जल्द से जल्द एक बच्चा चाहिए। दोनों में इसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के कारण और भी कई बहसों का जन्म हो गया।

जर्मेन का कहना है कि वह जब भी बच्चे के लिए एलिस को कहते तो वह आगे से हमेशा ‘सही सामने आने पर’ की रट लगाए रखती थी। उसकी इसी रट ने कारण वह परेशान हो गए थे। इसी कारण उनमें झगड़ा हो गया। झगड़ा अब इस कद्र तक बढ़ गया है कि मैंने उसे सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है तो उसने भी मुझे अनफॉलो कर दिया है। जर्मेन ने साफ कहा कि एलिस बच्चों से ज्यादा अपनी बिगड़ती फिगर के कारण चिंता में है। जोकि उन्हें सही नहीं लगता।

बता दें कि जर्मेन की एलिस के साथ पिछले साल भी दूरियां बढ़ीं थीं। दरअसल, जर्मेटन सैलिब्रिटी रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में बतौर प्रतिभागी गए थे। वहां उनकी  को-स्टार क्लो आयङ्क्षलग के साथ नजदीकियां बढ़ गई थी। इसको लेकर एलिस ने जर्मेन का घर तक छोड़ दिया था।

सोशल साइट्स पर लोगों ने खूबसूरत पत्नी होने के बावजूद उसे चीट करने के लिए जर्मेन को खूब खरी खोटी सुनाई थी। कहा गया- 36 साल के फुटबॉलर ने जो हरकत की है उसे एलिस तो क्या कोई भी पत्नी माफ नहीं करेगी। हालांकि शो से बाहर आने के बाद जर्मेन एलिस से माफी मांगकर उसे अपने घर ले आए थे। लेकिन अब नए आरोप के कारण उनमें फिर से दूरियां बढ़ गई हैं।

एलिस गुडविल

 

Jasmeet