पेले की आखिरी पोस्ट में हुआ था माराडोना का जिक्र, एम्बाप्पे ने भी जीत लिया था दिल

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 01:53 AM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : ब्राजील के महान फुटबॉलर और तीन बार के विश्व कप विजेता पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें फुटबॉल का पहला वैश्विक सुपरस्टार माना जाता था। सितंबर 2021 में ट्यूमर को हटाने के लिए की गई सर्जरी के बाद पेले का पेट के कैंसर के लिए इलाज किया गया था। फिर नवंबर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब ये दिग्गज दुनिया में नहीं रहे हैं। पेले के जाने से ब्राजील को बड़ा झटका दे गया। एक महान खिलाड़ी अब उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां हमेशा उनकी याद दिलाती रहेंगी। फीफा विश्व कप 2022 में जब अर्जेंटीना तीसरी बार चैंपियन बना था तो पेले ने ना सिर्फ टीम को बधाई दी थी, बल्कि किलियन एम्बाप्पे से भी प्रभावित हुए थे।

पेले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो आखिरी पोस्ट किया था, उसमें उन्होंने अर्जेंटीना की विश्व कप  ट्रॉफी उठाने की एक तस्वीर साझा की थी। पोस्ट सांझा करते हुए पेले ने अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनेल मेसी, फ्रांस के उभरते सितारे किलियन एम्बाप्पे और आश्चर्यचकित करने वाले सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को की प्रशंसा की थी। उन्होंने लिखा था- लिखा, 'हमेशा की तरह आज भी फुटबॉल ने आकर्षक अंदाज मेंअपनी कहानी बताना जारी रखा. मेसी ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता, जिसके वह हकदार भी थे। माय डियर एम्बाप्पे ने फाइनल में चार गोल किए। हमारे खेल के भविष्य के लिए इस तरह के खेल को देखना एक उपहार की तरह था। मैं यहां मोरक्को को उनके अविश्वसनीय अभियानके लिए बधाई देना भी नहीं भूलूंगा। अफ्रीका को चमकते देखना शानदार रहा। बधाई हो अर्जेंटीना! निश्चित तौर पर डिएगो अब मुस्कुरा रहे होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pelé (@pele)

पेले ने 1958 के विश्व कप फाइनल में हैट्रिक के साथ 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। बाद में उन्होंने यकीनन दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी टीम का नेतृत्व किया। 1970 में ब्राजील को फीफा चैंपियन बनाने का काम किया। पेले ब्राजील की स्वर्णिम पीढ़ी के सदस्य थे। उनके साथियों में निल्टन सैंटोस, दीदी, गारिंचा और जैरज़िन्हो शामिल थे। ये सभी उस समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से थे।

पेले ने अपने करियर का अधिकांश समय राष्ट्रीय लीग के बजाय राज्य चैम्पियनशिप में बिताया। हालांकि, उनके योदगान रियो-साओ पाउलो टूर्नामेंट, कोपा लिबर्टाडोरेस और अंतरराष्ट्रीय फिक्स्चर में फैले हुए हैं, जिसमें दो विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल हैं, जो कि कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर सकता है। पेले ने 1958, 1962 और 1970 में तीन विश्व कप जीते, हालांकि 1962 में उनकी भागीदारी पहले गेम में लगी चोट के कारण सीमित थी, जिसृृके कारण उन्हें शेष टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ब्राजील के दिग्गज 77 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक प्रमुख स्कोररों में से एक हैं। नेमार ने 2022 विश्व कप के दौरान पेले के इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News