IPL में 33वीं बार कोहली ने उड़वाई अपनी गिल्लियां, देखें डिसमिसल का ग्राफ

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 05:14 PM (IST)

खेल डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ शारजाह के मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साथी देवदत्त पड्डिकल के साथ मिलकर अपनी टीम को शानदार शुरूआत दी। हालांकि जब आरसीबी को बड़े स्कोर तक ले जाने की परिस्थिति बनी तब कोहली हैनरिक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसीके साथ आई.पी.एल. में सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट आऊट होने का उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड बराबर कर लिया। इस मामले में शेन वॉटसन सबसे ऊपर चल रहे हैं। देखें रिकॉर्ड-

आई.पी.एल. में सबसे ज्यादा बोल्ड
35 बार शेन वॉटसन
33 बार शिखर धवन
33 बार विराट कोहली 

कैसे आऊट हुए हैं विराट
33 बोल्ड (19.6 प्रतिशत)
91 कैच (55.4 प्रतिशत)
22 कैच बिहाइंड (13.4 प्रतिशत)
9 एलबीडब्लयू (5.5 प्रतिशत)
3 स्टंप (1.8 प्रतिशत)
7 रन आऊट (4.3 प्रतिशत)
मैच 204, पारियां 196, 31 बार नाबाद रहे

बता दें कि विराट आई.पी.एल. इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम 6 हजार से ज्यादा रन है। एक सीजन में 973 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम पर दर्ज है। इस सीजन के दौरान भी वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 12 मैचों में 357 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। 

Content Writer

Jasmeet