IPL 2026: 5 बार IPL जिताने वाला कप्तान बाहर, धोनी बने कप्तान – इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने चुनी IPL की ड्रीम 11

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 10:26 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर Kevin Pietersen ने IPL 2026 से पहले अपनी ऑल-टाइम IPL ड्रीम XI चुनी है, जिसे लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हो रही है। सबसे बड़ी बात यह रही कि 5 बार IPL जीतने वाले कप्तान Rohit Sharma को टीम में जगह नहीं मिली, जबकि Virat Kohli को टीम में शामिल किया गया।

जब ओपनर्स के लिए Jos Buttler ने रोहित शर्मा और David Warner जैसे नाम सुझाए, तब पीटरसन ने विराट कोहली के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज Chris Gayle को ओपनर चुना।

मिडिल ऑर्डर में इन दिग्गजों को मिली जगह

मिडिल ऑर्डर के लिए पीटरसन ने KL Rahul, Glenn Maxwell और Andre Russell जैसे खिलाड़ियों पर विचार किया।लेकिन उन्होंने सबसे पहले “मिस्टर IPL” Suresh Raina को टीम में शामिल किया और फिर AB de Villiers को चुना। इस तरह टीम का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत और विस्फोटक नजर आता है।

कप्तान और विकेटकीपर के रूप में धोनी की एंट्री

पीटरसन ने कप्तान और विकेटकीपर के रूप में MS Dhoni को चुना और कहा कि उनकी टीम में धोनी की जगह पक्की है। उन्होंने धोनी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए रखा ताकि वह मैच को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकें।

ऑलराउंडर और गेंदबाजी अटैक

ऑलराउंडर के रूप में पीटरसन ने Sunil Narine, Ravindra Jadeja और Andre Russell को टीम में शामिल किया। स्पिन गेंदबाज के लिए Yuzvendra Chahal को चुना गया, जबकि तेज गेंदबाजी में Jasprit Bumrah और Lasith Malinga को टीम में जगह मिली।

केविन पीटरसन की पूरी ड्रीम IPL XI

पीटरसन की ऑल-टाइम IPL XI इस प्रकार है: क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा, आंद्रे रसेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

IPL 2026 से जुड़े बड़े अपडेट

IPL 2026 से पहले कई बड़ी खबरें भी सामने आ रही हैं। Ishan Kishan ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में 25 गेंद में 72 रन बनाए।Abhishek Sharma ने 42 गेंद में 94 रन की शानदार पारी खेली। Chennai Super Kings को चोट की वजह से बड़ा झटका लगा है और एक स्टार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर हो गया है। Sanju Samson के CSK में जाने और उनकी बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर भी चर्चा जारी है। Kolkata Knight Riders सहित कई टीमों में चोट की समस्या है और रिप्लेसमेंट का इंतजार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News