भारत के पूर्व क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रैस पत्नी पर FIR दर्ज, जान से मारने की दी थी धमकी

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 11:58 AM (IST)

नई दिल्ली. भारत के पूर्व ऑलराऊंडर पर लंदन की रहने वाली महिला ने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने और चोरी करने के आरोप लगाए हैं। लंदन निवसी संध्या ने दिल्ली के मालवीय नगर थाने में दर्ज करवाई एफआईआर में मनोज की पत्नी फरहीन प्रभावकर, बेटे, सहयोगी संजीव गोयल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है।

घर पर कब्जा करने का आरोप


महिला का करना है कि दिल्ली के सर्वप्रिया विहार के एक अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल में उनका घर है। इसी अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर मनोज प्रभाकर का घर है। आरोप है प्रभाकर ने उक्तफ्लैट के फर्जी कागजात बनवाए और अपने एक जानकार को उसमें ठहरवा दिया। महिला ने मनोन और उनकी पत्नी पर घर का सामान चोरी करने का भी आरोप लगाया। महिला का कहना है कि जब उन्होंने मनोज से इस संबंधी बाकी की तो उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर उन्हें धमकाया।

डेढ़ करोड़ रुपए मांगने का आरोप


पीड़ित महिला के मुताबिक उन्होंने जब पुलिस को बुलाया तो उसे मनोज और उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी साथ ही साथ डेढ़ करोड़ रुपए की भी मांग की। महिला ने कहा- फ्लैट के सभी कागजात उनके दिवंगत पति लक्ष्मी चंद पंडित के नाम पर हैं। 2006 में वह लंदन चली गई। इसके बाद उनके भाई यहां रहे। अगस्त 2018 तक फ्लैट में कोई नहीं था इसी दौरान मनोज ने धोखाधड़ी की।

अपने फ्लैट में पहुंची तो अंदर नहीं घुसने दिया गया


महिला का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके फ्लैट के बाहरी दरवाजे को बदल दिया गया है। वह सितंबर में जब लंदन से आई तो उन्हें अपने ही घर में घुसने नहीं दिया गया। पता चला कि उनके फ्लैट में रह रहे शख्स को मनोज ने यहां रखवाया था।

फरहीन पेशे से अभिनेत्री रह चुकीं


पेशे से अभिनेत्री रह चुकी फरहीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल और कन्नड़ फिल्मों से की थी। बाद में वह मुंबई आ गईं। कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का दामन छोड़ दिया और प्रभाकर से शादी कर ली, जिसके बाद उनके संध्या से रिश्ते खराब हो गए।

Jasmeet