पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आसिम गांगुली का निधन

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 07:55 PM (IST)

कोलकाता : पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी, कोच एवं बंगाल टीम के चयनकर्ता आसिम गांगुली का यहां रविवार सुबह निधन हो गया। बंगाल हॉकी संघ के सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। हॉकी के प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाले दिवंगत आसिम को 2020 में पश्चिम बंगाल सरकार से क्रीड़ा गुरु पुरस्कार मिला था। वहीं 2019 में उन्हें हॉकी बंगाल द्वारा ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। वह एंटली हॉकी अकादमी, कोलकाता के अध्यक्ष थे। उन्होंने एक कोच के रूप में बंगाल के लिए कई कुशल खिलाड़ी तैयार किए।

Content Writer

Raj chaurasiya