फुटबॉलर पर बावली हुई पूर्व पोर्नस्टार Mia Khalifa, इंस्टा. पर भेजा मैसेज आया बाहर

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 09:56 PM (IST)

खेल डैस्क : लिवरपूल के चैम्पियंस लीग फाइनल से कुछ दिन पहले ही फुटबॉलर लोरिस केरियस चर्चा में हैं। लोरिस के चर्चा में रहने का कारण पूर्व पोर्नस्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) द्वारा उन्हें इंस्टाग्राम पर भेजा गया फ्लर्टी मैसेज है। गोलकीपर ने मैग्पीज के नंबर एक फुटबॉलर निक पोप के कवर के रूप में बीते दिनों ही न्यूकैसल यूनाइटेड के साथ डील साइन की थी। केरियस ने एक साल से अधिक समय तक मैच नहीं खेला है।


लोरिस केरियस को कीव में रियल मैड्रिड के खिलाफ 2018 चैंपियंस लीग फाइनल के दौरान उनके प्रदर्शन के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। हालांकि द स्टार ने अब पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) द्वारा भेजे गए संदेश के बारे में विवरण का खुलासा किया है। रियल मैड्रिड के साथ संघर्ष से कुछ समय पहले लोरिस ने इंस्टाग्राम पर ‘आइज ऑन द प्राइज’ कैप्शन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। खलीफा ने दो आंखों वाले इमोजी के साथ पोस्ट का जवाब दिया और लिखा-  क्या वह पुरस्कार है? इसलिए।


मिया के इस जवाब के बाद से ही लोरिस चर्चा में हैं। मिया की बात की जाए तो कट्टरपंथियों की जान से मार देने की धमकियों के बाद मिया ने पोर्न इंडस्ट्री छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने खेल पत्रकार के तौर पर अपना करियर आगे बढ़ाया। भले ही पोर्न इंडस्ट्री को छोड़े हुए मिया को कई साल हो चुके हैं लेकिन उनकी फैन फोलोइंग अभी तक कम नहीं हुई है। उनके इंस्टाग्राम पर ही 27.6 मिलियन फोलोअर्स हैं जोकि उनकी लोकप्रियता बयां करते हैं। 

सोशल मीडिया पर अभी भी पॉपलुर हैं मिया खलीफा (Mia Khalifa), देखें फोटोज-
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Jasmeet