दक्षिण कोरिया के पूर्व फुटबाॅल कोच जुड़ेंगे इंडोनेशियाई की राष्ट्रीय टीम से

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 03:24 PM (IST)

 

जकार्ता: दक्षिण कोरिया के पूर्व कोच शिन ताए यंग को इंडोनेशियाई राष्ट्रीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिये चुना गया है। इंडोनेशियाई फुटबाल संघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिन पिछले साल रूस में हुए विश्व कप में दक्षिण कोरिया के कोच थे और इसमें उनकी टीम ने गत चैम्पियन जर्मनी को बाहर का रास्ता दिखाया था। 

उनके शनिवार को अधिकारिक रूप से इंडोनेशिया का कोच चुने जाने की उम्मीद है। इंडोनिशया फुटबाल संघ के चेयरमैन मोचामाद इरियावान ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘हमने शिन को अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिये आमंत्रित किया है। इसके बाद उन्हें शनिवार को कोच नियुक्त किया जाएगा।'

neel