ऑल-डेनिम में दिखीं पूर्व टेनिस स्टार Maria Sharapova, फैंस बोले- नया लुक पसंद है

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 05:08 PM (IST)

खेल डैस्क : महिला टेसिस प्लेयर चाहे संन्यास भी ले ले लेकिन वह अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण हर वक्त चर्चा में रहती है। रूस की सुंदरी मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) जो अपने सुनहरी बालों के कारण युवा दिलों की धड़कनों पर राज किया करती थी, अब नई लुक में आ गई हैं। 36 साल की मारिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे उनके प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व विश्व नंबर 1 ने एक होटल में डबल डेनिम पहनावे में कई तस्वीरें खिंचवाईं हैं। उन्होंने अपने बाल काले करवा लिए हैं। हालांकि इनमें हल्के सुनहरे बाल भी हैं लेकिन यह स्टाइल उन्होंने एक अलग ही लुक देता नजर आ रहा है। पूर्व टेनिस स्टार के इंस्टाग्राम पर 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और माना जाता है कि स्टार टेनिस प्लेयर की नेटवर्थ लगभग £150 मिलियन पाऊंड है।

 

 

 

 

 

 

वह 2000 के दशक में टेनिस में सबसे अधिक पहचाने जाने वाले नामों में से एक थीं और उन्होंने अपने पूरे करियर में सभी चार ग्रैंड स्लैम जीते। बहरहाल, उनके नए लुक पर ढेरों कमेंट आए। फैंस ने लिखा- नया रूप पसंद आया! आशा है कि वहां सब कुछ अच्छा चल रहा है। एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा- आश्चर्यजनक तस्वीरें और आप खूबसूरत लग रही हैं। 

 

 

बता दें कि 2020 में रिटायरमैंट के बाद से शारापोवा बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने ब्रिटिश व्यवसायी अलेक्जेंडर गिलकेस से शादी की है, जिनकी पहले मिशा नोनू से शादी हुई थी। नोनू एक फैशन डिजाइनर हैं जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने प्रिंस हैरी को मेघन मार्कल से मिलवाया था। 2022 में दंपति के घर पहले बच्चे थिओडोर का जन्म हुआ था।

Content Writer

Jasmeet