फ्रांस की सर्फर पोएटी नोराक की मौत, 10 साल रही थी चैम्पियन

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 08:47 PM (IST)

नई दिल्ली : फ्रांस की सर्फिंग चैम्पियन पोएटी नोराक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। महज 24 साल की पोएटी कुछ महीने पहले ही क्वीसलैंड सनशाइन कोस्ट में आई थी। उनके निधन पर फ्रांस सर्फिंग फैडरेशन ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है- सर्फिंग समुदाय ने एक परिवार के सदस्य को खो दिया है। वह एक उज्ज्वल मुस्कान वाला महिला थी जोकि बोर्ड के साथ कलाकार लगती थी। वह अच्छी शिक्षक थी। उसमें सर्फिंग और सागर के लिए जुनून था।


लेस सेब्ल्स मेंजन्मी पोएटी छह साल की उम्र में ही पिता ब्रूनो के साथ सर्फिंग करने जाया करती थी। वह लॉन्गबोर्ड सर्फिंग की एक्सपर्ट थी। इस खेल में वह 10 साल तक नामी चेहरा रही। वह कोपू द फ्रांस में भी 10 बार जीत चुकी हैं। फ्रांस नैशनल चैम्पियनशिप में 2016 में वह तीसरे तो 2018 में दूसरे स्थान पर आई थी।

Jasmeet