सचिन से लेकर मैरी कॉम तक खेल जगत ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 05:06 PM (IST)
नई दिल्ली : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित भारत के खेल जगत से जुड़े लोगों ने गुरुवार को देशवासियों को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज से वीडियो साझा किया जबकि एमसी मेरीकोम, सुशील कुमार, साइना नेहवाल और साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ियों के अलावा खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
Happy Independence Day to all Indians! Proud of what we’ve achieved in the last 72 years. Let us all Invest in Early Childhood Development .. this can keep our nation healthy, wealthy & happy for generations to come. pic.twitter.com/tsY87YLySu
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 15, 2019
महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने देशवासियों से अपील की कि वे बच्चों के जल्द विकास के लिए निवेश करें। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। पिछले 72 साल में हमने जो उपलब्धियां हासिल की उन पर गर्व है। चलिए बच्चों के विकास के लिए जल्दी निवेश करते हैं। इससे हमारा देश आगामी पीढ़ियों तक स्वस्थ, धनवान और खुश रहेगा।'
On the auspicious occasion of 73rd Independence Day I would like to extend my warm greetings to all the fellow Indians especially the ATHLETES and YOUTHS of India for their contributions in building a #NewIndia https://t.co/e2D2zi4rXy
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 15, 2019
रीजीजू ने लिखा, ‘73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैं सभी साथी भारतीयों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं, विशेषकर नवीन भारत के निर्माण में योगदान के लिए खिलाड़ियों और भारत के युवाओं को।'
Wishing every Indian a Happy Independence Day. Let's work together towards progress of our country and create the India of our dreams. 🇮🇳 Jai Hind.
— Virat Kohli (@imVkohli) August 15, 2019
कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘प्रत्येक भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। चलिए देश की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करते हैं और अपने सपनों का भारत तैयार करते हैं। जय हिन्द।'
Happy Independence Day to my fellow Indians🇮🇳 Our nation has been through a lot this year,Mother Nature has been rough on us but the way we stood up & protected our wildlife is inspiring. Let’s continue to love & protect our animals & marine life. The circle of life is fragile
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 15, 2019
उप कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारे देश को इस साल काफी चीजों का सामना करना पड़ा है, प्रकृति हमारे अनुकूल नहीं रही लेकिन जिस तरह हम खड़े हुए और अपने वन्यजीवन को बचाया वह प्रेरणादायी है। चलिए अपने जानवरों और समुद्री जीवों को प्यार करते हैं और बचाते हैं। जीवनच्रक काफी नाजुक है।'
It is always such an honour for me to play for our country. Remembering the freedom fighters who played such a vital role in making sure we live peacefully today. #JaiHind #HappyIndependenceDay 🙏 🇮🇳 pic.twitter.com/OoZDvPc7mS
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 15, 2019
भारत की फ़जाओं को सदा याद रहूँगा,
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 15, 2019
आज़ाद था, आज़ाद हूँ, आज़ाद रहूँगा। वन्देमातरम !! स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो !! pic.twitter.com/gL7587Sk58
On this Independence Day lets salute the sacrifices made by our freedom fighters and soldiers who made us realise the dream of an independent and unified India. HAPPY INDEPENDENCE DAY! pic.twitter.com/zSsrm7NZx9
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 15, 2019
Today & every day, let us all take a moment to remember the heroes who have laid down their lives for #India and its people. Proud to be a part of this nation!
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) August 14, 2019
सभी को, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। #JaiHind🇮🇳 #IndependenceDay2019 pic.twitter.com/xYr0wsgFhT
शिखर धवन, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण और सुरेश रैना जैसे क्रिकेटरों ने भी शुभकामनाएं दीं। अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी देश के प्रति अपना प्यार जताया।
Lets all remember the incredible sacrifice and dedication of our armed forces who defend and protect nation’s sovereignty. Happy 73rd #independenceday #indianarmedforces #jaihind https://t.co/tgZftt8Utq
— Mary Kom (@MangteC) August 15, 2019
छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम ने ट्वीट किया, ‘सभी मिलकर देश की संप्रभुता को बचाने में अपने सैन्यबलों के बलिदान और समर्पण को याद करते हैं। 73वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।'
Happy Independence Day to all.. Jai Hind🇮🇳 pic.twitter.com/Pc0Bc2lz42
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) August 15, 2019
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील ने ट्वीट किया, ‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।'