खेलों इंडिया यूथ गेम्स: हरियाणा का सामना पुरूष अंडर-21 हाॅकी फाइनल में ओडिशा से

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 12:26 PM (IST)

मुंबई: ओडिशा और हरियाणा ने विपरीत जीत दर्ज कर खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2019 की पुरूष अंडर-21 हाॅकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा ने सेमीफाइनल में पड़ोसी राज्य पंजाब को 3-1 से मात दी जबकि ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराया। अब हरियाणा और ओडिशा की टीमें कल फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगी। मंगलवार को उत्तर प्रदेश और पंजाब की टीमें तीसरे स्थान के लिए खेलेंगी।

neel