दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेटर निकला गंगा मां भक्त, लिखा सब कुछ पवित्र हो गया
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2020 - 05:10 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल शुरू होने को कुछ ही समय बचा है और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भारत में अपनी फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़ने लगे हैं। क्रिकेट की दुनिया में अपनी फिल्डिंग के लिए मशहूर जोंटी रोड्स भारत में आ चुके है। रोड्स ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह भारत की पवित्र नदी गंगा में स्नान कर रहें हैं।
Benefits of cold water immersion in the Holy Ganges are both physical and spiritual #moksha #rishikesh #internationalyogfestival pic.twitter.com/yKjJUZsoz2
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) March 4, 2020
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स भारत में है और उन्होंने ऋषिकेश में भारत की पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाई और इसके बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि पवित्र गंगा में ठंडे पानी के विसर्जन के लाभ भौतिक और आध्यात्मिक दोनों हैं। इससे मोक्ष भी मिलता है।
रोड्स भारत को बहुत प्यार करते हैं और उनकी बेटी का जन्म भी भारत में ही हुआ है। जिसका नाम उन्होंने भारत के नाम इंडिया पर अपनी बेटी को नाम इंडिया रोड्स रखा है। रोड्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के फिल्डिंग कोच हैं और अपना ज्यादा समय भारत मे ही व्यतीत करते हैं।