जन्मदिन के मौके पर गांगुली को खिलाड़ियों से मिली बधाइयां, सहवाग ने किया स्पेशल ट्वीट

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 12:24 PM (IST)

नई दिल्लीः अपना 46वां जन्मदिन मना रहे भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्टाइल में विश की है। सबसे अलग अंदाज में वीरेंद्र सहवाग ने विश की। इसके अलावा फैंस भी सोशल मीडिया पर दादा का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा ने अपने ट्विटर पर लिखा, ''हैप्पी बर्थडे सौरव गांगुली..एक ऐसे कप्तान जिन्होंने सिखाया कि मुश्किल चुनौतियों में भी जीत हासिल की जा सकताी है।''
 


वीरेंद्र सहवाग ने गांगुली की बल्लेबाजी, गेंदाबाजी और उनके आक्रामक अंदाज को लेकर एक जबरदस्त ट्वीट किया है। 
 


भारतीय टीम के लिए बहुत कम मैच खेले स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने सौरव गांगुली को बर्थडे विश करते हुए एक ट्वीट किया।
 

Punjab Kesari