धोनी पर पूर्व कप्तान के तीखे बोल, संन्यास पर विराट और चयनकर्ता ही लें फैसला

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 04:09 PM (IST)

नई दिल्ली : पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को अब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के भविष्य पर फैसला लेना चाहिए। हाल ही में विराट के सोशल साइट पर एक पोस्ट के कारण धोनी के संन्यास को लेकर फिर से चर्चा होने लगी थी। हालांकि पूर्व कप्तान धोनी ने अब तक अपने संन्यास को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। उम्मीद थी कि धोनी इस वर्ष इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्वकप (ICC World Cup) के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों का भी मानना है कि धोनी को अब अपने भविष्य पर कोई फैसला करना चाहिए।

धोनी के भविष्य पर फैसला

Virat Kohli Images, virat kohli photo, virat kohli pic, विराट कोहली फोटो

पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं और कप्तान विराट का क्या सोचना है। लेकिन ये सभी अहम लोग हैं और इन्हें धोनी के भविष्य पर कुछ सोचना चाहिए।' 38 वर्षीय धोनी फिलहाल भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। विश्वकप के बाद पहले वेस्टइंडीज दौरे से धोनी ने खुद को अलग कर लिया था और सेना की एक महीने की ट्रेनिंग पर चले गये थे लेकिन मौजूदा घरेलू दक्षिण अफ्रीका सीरीज (South africa series) के लिए भी सीमित ओवर टीम में धोनी को जगह नहीं मिली है। 

भारत को भारत में हराना मुश्किल 

sourav ganguly image, sourav ganguly photo, सौरव गांगुली

गांगुली ने साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को जीत का हकदार बताते हुए कहा, ‘भारत अपने मैदान पर हमेशा चुनौतीपूर्ण टीम है। उन्हें उनके मैदान पर हराना आसान नहीं है।' भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टी-20 मैच बारिश से धुल गया था और अब सीरीज़ का दूसरा मैच बुधवार को मोहाली में होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News