गौतम गंभीर ने फहराया श्रीलंका का झंडा, एशिया कप जीतने पर जताई खुशी

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 11:16 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका ने एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर श्रीलंकाई झंडे के साथ पोज देते नजर आए और दासुन शनाका के पक्ष के सभी समर्थक खुशी से झूम उठे। 

गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन दिया, "सुपरस्टार टीम...वास्तव में योग्य! बधाई श्रीलंका।" 

गौर हो कि टॉस हारकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला। श्रीलंका एक समय 58/5 से पिछड़ रही थी लेकिन भानुका राजपक्षे की 71 रनों की पारी ने टीम को संभाला और बदौलत 20 ओवर में 170/6 का स्कोर खड़ा किया। हालांकि मजबूत पाकिस्तान के सामने यह लक्ष्य बड़ा नहीं था लेकिन श्रीलंका के ऑल-राउंड प्रदर्शन ने इसे मुश्किल बना दिया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों की एक ना चली और वह 147 रन पर सिमट कर रह गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News