गावस्कर ने रोहित शर्मा के खराब शॉट पर लगाई फटकार, दिया यह बयान

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 01:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 44 रन बनाए और खराब शॉट खेलकर नाथन लियोन की का शिकार बने। रोहित शर्मा के इस शॉट की सोशल मीडिया पर फैंस खूब आलोचना कर रहें हैं। तो वहीं पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी रोहित शर्मा के इस शॉट की आलोचना करते हुए उन्हें फटकार लगाई है। रोहित शर्मा की इस शॉट पर सुनील गावस्कर ने कहा कि यह बेहद ही खराब शॉट है। 

सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के शॉट पर कहा कि आखिर क्यों? क्यों? क्यों? यह एक अविश्वसनीय शॉट है। यह बेहद ही गैर जिम्मेदाराना शॉट है। वहां डीप स्केवयर लेग में खिलाड़ी मौजूद था और आपने कुछ गेंद पहले ही बाउंड्री लगाई है। फिर ऐसा शॉट खेलने की जरूरत क्या थी। आप एक सीनियर खिलाड़ी हो और इसके लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। एक अनावश्यक विकेट, बिल्कुल अनावश्यक विकेट। उन्होंने इसे गिफ्ट कर दिया।

गौर हो कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिाई गेंदबाज पैट कमिंस ने शुरूआती झटका देते हुए शुभमन गिल को आउट किया। शुभमन 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रोहित शर्मा नाथन लियोन की गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 307 रन पीछे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News