IPL डेब्यू के समय सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने जॉर्ज लिंडे
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 06:17 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाज जॉर्ज लिंडे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। जॉर्ज IPL में डेब्यू करने से पहले सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जॉर्ज ने IPL में डेब्यू से पहले 250 टी20 मैच खेले हैं जो सर्वाधिक हैं। इससे पहले डेविड पेन और डेविड मलान ही इस लिस्ट में शामिल थे जिन्होंने IPL डेब्यू से पूर्व क्रमशः 233 और 227 मैच खेले थे।
IPL डेब्यू के समय सर्वाधिक T20 मैच
250 जॉर्ज लिंडे
233 डेविड पेन
227 डेविड मलान
इसी के साथ ही जॉर्ज IPL में डेब्यू के समय सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी तीसरे नम्बर पर हैं। जॉर्ज ने 218 विकेट लिए हैं। वहीं डेविड पेन 304 विकेट के साथ इस मामले में सबसे उपर हैं जबकि दूसरे नम्बर पर 232 विकेट के साथ आदिल राशिद और चौथे नम्बर पर 189 विकेट से साथ जैक डफी हैं।
IPL डेब्यू के समय सर्वाधिक T20 विकेट
304 डेविड पेन
232 आदिल राशिद
218 जॉर्ज लिंडे
189 जैकब डफी

