FIFA World Cup: रूस के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे उरूग्वे के गिमीनेज

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 11:37 AM (IST)

निज्नी गिमीनेजः उरूग्वे के डिफेंडर जोस मारिया गिमीनेज जांघ की चोट के कारण रूस के खिलाफ विश्व कप मैच में नहीं खेल पाएंगे जिससे यह तय होगा कि ग्रुप ए में शीर्ष पर कौन सी टीम रहेगी।



उरूग्वे फुटबाल संघ ने बयान में कहा कि, ‘‘रूस के खिलाफ मैच के लिये इस सेंटरहाफ के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।’’ यह मैच सोमवार को समारा में होगा। 



उरूग्वे और रूस दोनों ने अपने शुरुआती मैच जीते हैं और उनके छह - छह अंक हैं। रूस हालांकि गोल अंतर में अभी आगे है। ये दोनों टीमें पहले ही नाकआउट में अपनी जगह तय कर चुकी हैं।

Punjab Kesari