ग्लैमर इन हॉकी : नीदरलैंड की मार्टिजन होग मानी जाती है बैस्ट फिनिशर

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 07:46 PM (IST)

जालन्धर : नीदरलैंड की फील्ड हॉकी प्लेयर मार्टिजन होग को बैस्ट फिनिशर के तौर पर जाना जाता है। वह 2004 में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनीं और तब से अब तक 127 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 32 गोल किए हैं। उसने 2008 और 2012 में ओलंपिक स्वर्ण पदक और 2016 में रजत पदक जीता। 2012 ओलंपिक सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में गोल करने के बाद चर्चा में आई थी। 2016 ओलिम्पिक के दौरान उन्होंने एक बार फिर से अपने इस कारनामे को दोहराते हुए जर्मनी के खिलाफ विजयी शॉट लिया था। इसके बाद से हॉकी जगत में उन्हें बैस्ट फिनिशर माना जाने लगा। मार्टिजन हॉकी फील्ड के अलावा मॉडलिंग में भी हाथ आजमा चुकी है। स्पोटर््स इलेस्टे्रटेड मैगजीन के लिए तो वह बाकायदा अंतरंग फोटोज भी खिंचवा चुकी हैं।

व्यक्तिगत जानकारी


पूरा नाम : एलेन मार्टिजन होग
जन्म : 26 मार्च 1986
ब्लूमेंगल, नीदरलैंड
ऊंचाई : 1.64 मीटर (5 फीट 5 इंच)
वजन 54 किलो (119 पाऊंड)
मिडफील्डर

मार्टिजन होग की उपलब्धियां

ओलिंपिक खेल
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2008 बीजिंग 
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2012 लंदन 
रजत पदक - दूसरा स्थान 2016 रियो डी जनेरियो
विश्व कप 
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2006 मैड्रिड
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2014 हेग
रजत पदक - दूसरा स्थान 2010 रोसारियो


यूरोपीय चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2005 डबलिन
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2009 अमस्टेन
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2011 ग्लैडबैक
रजत पदक - दूसरा स्थान 2007 मैनचेस्टर
रजत पदक - दूसरा स्थान 2015 लंदन
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2013 बूम
चैंपियंस ट्रॉफी
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2004 रोसारियो
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2005 कैनबरा
रजत पदक - दूसरा स्थान 2010 नॉटिंघम
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2006 अमास्टेवेन
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2009 सिडनी
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2014 मेंडोजा

बेहद खूबसूरत है मार्टिजन होग

 

Jasmeet