ग्लेन मैक्सवेल ने आसमानी छक्का लगा पूरा किया शतक, यह बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 11:12 AM (IST)

मैनचेस्टर : ग्लेन मैक्सवेल ने इंगलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई जब 303 रन के लक्ष्य का पीछे करते हुए उन्होंने शानदार शतक बनाया। मैक्सवेल लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में वापसी कर पाए हैं। इस वापसी को उन्होंने अवसर में बदलते हुए अपने वनडे करियर को दूसरा शतक लगाया। मैक्सवेल ने 90 गेंदों में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। इसी के साथ वह एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना गए। 

Glenn Maxwell, Big Recrods, ENG vs AUS, England vs Australia, Australia tour of England 2020, Cricket news in hindi, Sports News

मैक्सवेल ने अपनी पारी में सात छक्के लगाए। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे करने में सफल हो गए। मैक्सवेल के नाम अब 105 छक्के हो गए हैं। देखें ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड-
162 रिकी पोंटिंग
149 एडम गिलक्रिस्ट
131 शेन वॉटसन 
120 एरोन फिंच
105 ग्लेन मैक्सवेल

अपनी शानदार पारी के दौरान मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर के तीन हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने यह रिकॉर्ड 113वें मैच में बनाया। अब उनके नाम 2 शतक और 20 अर्धशतक की बदौलत 3063 रन हो गए हैं।

Glenn Maxwell, Big Recrods, ENG vs AUS, England vs Australia, Australia tour of England 2020, Cricket news in hindi, Sports News

बता दें कि तीसरे वनडे में इंगलैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद बेयरस्टो के शतक की बदौलत 302 रन बनाए थे। इंगलैंड के लिए बेयरस्टो ने 112, बिलिंग्स ने 57 तो क्रिस वोक्स ने 53 रन बनाए। वहीं, जवाब में खेलने उतरी ऑस्टे्रलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। ऑस्ट्रेलिया ने महज 73 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद एलेक्स कैरी और ग्लेन मैक्सवेल ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News