BBL में लगा धांसू छक्का, गेल और रोहित के लिए भी ऐसा शाॅट लगाना है मुश्किल(VIDEO)
punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 06:48 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्कः बिग बैश लीग के 7वें मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने ऐसा जड़ा जड़ा जिसे लगाना क्रिस गेल आैर रोहित शर्मा जैसे धांसू बल्लेबाजों के लिए भी आसान हीं। मैक्सवेल ने सोमवार को मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलते हुए होबार्ट हरीकेन्स के खिलाफ 5 छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 47 रन बनाए। इस दाैरान मैक्सवेल ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर दो बार गेंद को खोया। साथ ही उनमें से एक छक्का मैक्सवेल ने स्टांस बदलकर (बल्लेबाजी स्टाइल) लगाया।
मैक्सवेल ने पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर गेंदबाज क्लाइव रोज समेत हर किसी को तब हैरान कर दिया जब इस गेंद पर उन्होंने अपना स्टांस पूरी तरह से बदल लिया और बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह गेंद को छह रनों के लिए भेज दिया। मैक्सवेल ने ये छक्का डीप बैकवर्ड प्वॉइंट के ऊपर से लगाया था। मैक्सवेल का ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद खो गई और दूसरी गेंद मंगानी पड़ी।
A couple of balls lost in consecutive deliveries. In the same spot. With two wildly different shots.
— KFC Big Bash League (@BBL) December 24, 2018
Yes, Glenn!#BBL08 | @Weet_Bix pic.twitter.com/8LsRwWlYFe
इसकी अगली गेंद पर मैक्सवेल ने फिर से अपने हाथ खोले और इस बार गेंद को कवर्स बाउंड्री के ऊपर से छह रनों के लिए भेजा। इस बार भी मैक्सवेल ने गेंद को खो दिया और नहीं गेंद मंगानी पड़ी। मैक्सवेल की पारी की बादौलत मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में होबार्ट ने मैथ्यू वेड(52) के अर्धशतक की बदाैलत 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।