ग्लेन मैक्सवेल करेंगे भारतीय लड़की से शादी, सालों से कर रहे डेट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 08:11 PM (IST)

नर्ई दिल्ली : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने दुबई में भारतीय मूलकी शामिया आरजू से निकाह कर लिया। इसके बाद से ही एक और क्रिकेटर की सोशल मीडिया पर चर्चा चल निकली है जोकि एक भारतीय लड़की के साथ रिलेशन में है। यह क्रिकेटर हैं ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)। मैक्सवेल को भारतीय सेलिब्रिटी विनी रमन (Vini Raman) के साथ अक्सर देखा जाता है। सूत्रों की मानें तो दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की सोशल साइट्स पर भी एक दूसरे की फोटोज हैं। वह शादी कब करेंगे इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

कौन है ग्लेन मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन 

भारतीय मूल की विनी रमन अक्सर मैक्सवेल के साथ देखी जाती हैं। बीते दिनों जब ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट अवॉर्ड नाइट थी तब भी मैक्सवेल विनी के साथ नजर आए थे। विनी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर मैक्सेवल के साथ दर्जनों फोटोज अपलोड की हैं। देखें फोटोज-

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की तस्वीरें 

Jasmeet