Anushka Sen ने धोनी के साथ भावुक रिश्ते पर किया चौकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 04:16 PM (IST)

नई दिल्ली : ग्लोबल पर्सनेलिटी और अभिनेत्री अनुष्का सेन (Anushka Sen) ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। 21 साल की अनुष्का बीते दिनों ही अपना पहला घर खरीदने के कारण चर्चा में आई थी। रांची की रहने वाली यह मॉडल 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' पॉडकास्ट पर दिखाई दीं, जहां उन्होंने खुलासा किया कि वह धोनी के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करती हैं और उन्हें अपना सबसे अच्छा रिलेशनशिप गुरु बताया।

 

 

 


सेन ने खुलासा किया कि वह एक विज्ञापन शूट के दौरान सीएसके (CSK) के कप्तान से मिलीं और रांची से जुड़ गईं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो यह अभी भी एक सपने जैसा लगता है। उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह सभी के साथ समान आदर के साथ व्यवहार करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैमरे के पीछे काम कर रहे हैं या अभिनेता हैं।

 

 

 


अनुष्का ने कहा कि मुझे सेट पर पहला दिन याद है। सहायक निर्देशक ने कहा कि क्या आप माही से मिलना चाहते हैं? मुझे ऐसा लगता है हां, यही तो मैं चाहती हूं। वह मेरा पसंदीदा क्रिकेटर है। वह मेरा पसंदीदा व्यक्ति है। हां, मुझे उससे मिलना है। मैं गई और उनसे मिली। उन्होंने कहा- आप कहां से हैं? मैं रांची से हूं। आप भी रांची से हैं न? इसने हमें एक बंधन में बांध दिया।

 

 

 

 

 


21 वर्षीया ने कहा कि वे दोनों साल में एक बार मिलते हैं, जहां वह बहुत सारी बातें शेयर करते हैं और जीवन के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि माही ने उन्हें सावधानी से डेट करने के लिए कहा था। उन्होंने मुझे कुछ टिप्स भी दिए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay)

 

 


बता दें कि धोनी अगले महीने आईपीएल 2024 की तैयारी कर रहे हैं। यह संभवत: बतौर कप्तान या प्लेयर उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। पिछले साल ही उन्होंने अपने योग्य नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया था। चेन्नई अब आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के साथ रिकॉर्ड 5-5 खिताब चुकी है। धोनी इस साल खिताब जीतकर इस संख्या को चेन्नई के लिए बेहतर बनाना चाहेंगे।

Content Writer

Jasmeet