गोल्फ : अदिति अशोक की औसत शुरूआत, दीक्षा पिछड़ी

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 05:58 PM (IST)

एवियन-लेक्स-बेन्स (फ्रांस) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने एवियन चैम्पियनशिप के पहले दौर में औसत शुरूआत की जबकि पहली बार बड़े टूर्नामेंट में खेल रही दीक्षा डागर दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। अदिति दो ओवर 73 के कार्ड के साथ 69वें पायदान पर है जबकि दीक्षा ने छह ओवर 77 का कार्ड खेला। दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन की विजेता दीक्षा को कट में जगह पाने के लिए दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा।

अटवाल की खराब शुरूआत, 85वें स्थान पर खिसके
रेनो (अमेरिका) : अर्जुन अटवाल ने बार्राकुडा चैम्पियनशिप के पहले दौर में खराब मौसम के कारण खेल रोके जाने समय 85वें स्थान पर थे। शरूआती दिन अटवाल ने दो बर्डी और तीन बोगी किया। अभी हालांकि चार होल का खेल बाकी है। डेनियल चोपड़ा एक बर्डी, चार बोगी और एक डबल बोगी के कारण 126वें स्थान पर है।

Jasmeet