भारतीय गोल्फर अनिर्बाण लाहिड़ी का निराशाजनक प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 07:10 PM (IST)

पेबल बीच : भारतीय गोल्फर अनिर्बाण लाहिड़ी ने तीन ओवर 74 का निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे अब उन्हें 119वें यूएस ओपन के कट में प्रवेश के लिए दूसरे दौर में बेहतरीन खेल दिखाना होगा। लाहिड़ी 2015 और 2016 में भी कट से चूक चुके हैं।

उन्होंने दो बोगी और एक डबल बोगी किया और पहले दौर के बाद संयुक्त 98वें स्थान पर हैं। अब उन्हें कट में जगह बनाने के लिये बहुत अच्छा खेलना होगा। इंग्लैंड के जस्टिन रोस छह अंडर 65 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है।  

Sanjeev