गोल्फर Paige Spiranac ने दोहराया अपना आयकॉनिक पोज, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 09:24 PM (IST)

खेल डैस्क : गोल्फ जगत की सबसे सुंदर महिला गोल्फर्स में से एक पेजे स्पिरनाक सोशल मीडिया पर अपने फैंस को चौकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बार उन्होंने यैलो कर का टॉप पहनकर अपना आयकॉनिक पोज दिया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पेजे ने बीते दिनों ही फूलों से बना टॉप पहनकर चर्चा पाई थी। गोल्फ जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स ऑगस्टा मास्टर्स के लिए पेजे ने यह फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। बहरहाल, पेजे की ताजा फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

 

बता दें कि पेेजे गोल्फ जगत में अपने खेल की बजाय कम बल्कि अपनी सुंदरता के कारण ज्यादा जानी जाती हैं। गोल्फ कोर्स में वह अक्सर कम कपड़े पहनने के कारण निंदा का शिकार होती रही हैैं।


वैसे भी पेजे के बेबाक बोल भी उन्हें कंट्रोवर्सी खड़ी करने में मदद करते हैं। बीते दिनों उन्होंने टाइगर वुड्स की एक्सीडेंट के बाद वापसी की बात कही थी। बाद में पता चला कि वह मजाक कर रही हैं। पेजे की इस हरकत पर फैंस की प्रतिक्रिया दी कि हमें यह ही उम्मीद थी।

पेजे फोटो लीक का सामना भी कर चुकी है। उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके प्राइवेट लम्हों की वीडियो जनतक कर दी थी। पेजे ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस पर बात भी की थी। उन्होंने कहा था- यह भयानक था। मुझे ऐसे लोगों से मैसेज मिल रहे थे जिन्हें मैं जानती तक नहीं थीं। इसकी शब्दावली ऐसी थी जोकि मैं किसी को बता नहीं सकती। उन दिनों मेरा कुछ हाल ऐसा हो गया था कि मैं हर दिन जागती और अपने फोन की जांच करती रहती। देखती आज ‘टीएमजेड’ पर क्या है। इसको लेकर कैसी बातों हो रही हैं। यह मेरे तनाव का सबसे खराब हिस्सा था। 

 

देखें पेजे स्पिरानाक की फोटो

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Jasmeet