गोल्फ : बॉडी शेमिंग पर बोली गोल्फर पेजे- शरीर को छिपाने की कोशिश क्यों

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 05:51 PM (IST)

जालन्धर : गोल्फ की बजाय अपनी सुंदरता के लिए मशहूर पेजे स्पिरानाक  ने बॉडी शेमिंग पर आखिरकार चुप्पी तोड़ ही दी है। पेजे ने अब खुलेआम आगे आगर अपनी पसंद-नापसंद संबंधी बात की है। उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए साफ कहा कि सुंदर शरीर भगवान की देन है तो फिर इसे छिपाया क्यों जा रहा है। पेजे ने कहा- निश्चित रूप से सभी को अपनी शारीरिक उपस्थिति के हिसाब से इस दुनिया में योगदान देना चाहिए। हम सभी के पास एक शरीर है और उस शरीर पर हमें गर्व होना चाहिए! मानव शरीर सुंदर है- सभी आकारों और रंगों में। और हां, यही शरीर हमारे लिए कुछ अविश्वसनीय काम करता है। तो ऐसे में हम इसे छिपाने की कोशिश में इतना समय क्यों लगाते हैं? 


पेज ने कहा कि कोई भी महिला जो नारीवादी होने का दावा करती है और सामान के लिए अन्य महिलाओं को शर्मसार करती है तो वह दूसरों को धोखा दे रही है। यदि आप हेटर्स की तरह पोस्ट करना चाहते हैं तो जाकर इंस्टाग्राम पर करें। यदि आप अपने शरीर पर कड़ी मेहनत करते हैं और इसे दिखाना चाहते हैं, तो लोगों की बकवास को अनदेखा कर दें। लोग अपना काम करेंगे। यह कभी भी आपके जीवन को प्रभावित नहीं करता है।


बता दें कि गोल्फर पेजे की अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर गोल्फ से ज्यादा अपने शरीर का दिखाया ज्यादा करने के चलते निंदा का शिकार होना पड़ता है। बीते दिनों भी उन्होंने बिकिनी पहनकर गोल्फ खेला था। सोशल साइट्स पर उनके कई प्रशंसकों ने उनकी फोटोज पर यह बोलकर आपत्ति जताई थी कि वह कई लड़कियों की रोल मॉडल है। ऐसे में उन्हें ऐसे अनुचित कार्य नहीं करने चाहिए। 

Jasmeet