श्रीलंकाई गोल्फर थांगाराजा ने चेन्नई ओपन में एकल बढ़त बनाई

punjabkesari.in Thursday, Mar 01, 2018 - 09:33 PM (IST)

चेन्नईः श्रीलंकाई गोल्फर एन थांगाराजा ने आज यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ अंडर 61 का कार्ड खेला जिससे वह चेन्नई ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप 2018 के पहले दौर के बाद एकल बढ़त बनाये हैं।               

दिल्ली के शमीम खान छह अंडर 64 के कार्ड से दूसरे स्थान पर हैं। थांगराजा ने अपने कार्ड में एक ईगल, आठ बर्डी और एक बोगी की।