आस्था ने एलईटी क्यू स्कूल में बढ़त बनाई, वाणी संयुक्त 13वें स्थान पर

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 06:23 PM (IST)

माराकेशः आस्था मदान ने पहले दौर में सात अंडर 65 के स्कोर के साथ यहां लेडीज यूरोपीय टूर के लेला ऐशा टूर स्कूल फाइनल्स में एक शाट की बढ़त बना ली है। गुडग़ांव की 22 साल की आस्था ने सात बर्डी लगाई। उन्होंने इंग्लैंड की लारेन होर्सफोर्ड पर एक शाट की बढ़त बना रखी है।

अन्य भारतीयों में वाणी कपूर और एमेच्योर दीक्षा डागर दो अंडर 70 के समान स्कोर से संयुक्त 13वें स्थान पर हैं। रिद्धिमा दिलावरी पार 72 का स्कोर बनाकर संयुक्त 35वें स्थान पर चल रही हैं। सानिया शर्मा और र्शिमला निकोलेट लचर प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर 75 के खराब स्कोर के साथ संयुक्त 68वें स्थान पर हैं।
 

Rahul