ग्रांड चेस टूर – आनंद की एक और हार , कार्लसन की बढ़त बरकरार
punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2019 - 04:49 PM (IST)
क्रोशिया (निकलेश जैन ) ग्रैंड चैस टूर का नौवा राउंड भारत के पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के लिए एक और बुरी खबर लाया और उन्हे अजरबैजान के ममेद्यारोव के हाथो हार का सामना करना पड़ा आनंद के लिए प्रतियोगिता मे दूसरी हार रही । क्यूजीए ओपनिंग में काले मोहरो से खेलते हुए आनंद के लिए शुरुआती 20 चालों के बाद स्थिति उतनी अच्छी तो नहीं थी पर बुरी भी नहीं थी । खेल की 27वी चाल में ममेद्यारोव नें बोर्ड पर आनंद के राजा के तरफ हमले के उद्देश्य से अपना हाथी आनंद के ऊंट से बदल लिया । आनंद नें खेल को संतुलित बनाए रखा था पर खेल की 37 वी चाल पर पहले घोड़े की और फिर 38 वी चाल पर हाथी की गलत चाल से खेल हाथ से निकल गया । राउंड 9 में खेले गए अन्य सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे । विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अर्मेनिया के लेवान आरोनियन से ,रूस के इयान नेपोमनियची नें वेसली सो से ,अमेरिका के फबियानों करूआना नें डींग लीरेंन से ,रूस के सेरगी कार्याकिन नें नीदरलैंड के अनीश गिरि से और अमेरिका के हिकारु नाकामुरा नें फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव से ड्रॉ खेला ।
राउंड 9 के बाद मेगनस कार्लसन 6.5 अंको पर सबसे आगे चल रहे है ,अमेरिका के वेसली सो 6 अंको के साथ दूसरे स्थान पर कायम है । फबियानों करूआना ,लेवान आरोनियन और इयान नेपोम्नियची 5 अंको पर है । आनंद 9 राउंड के बाद 3.5 अंक ही बना सके है ।
Standings after Round 9
Rk. | Name | Rtg. | Nt. | Pts. | n |
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
10 |
11 |
12 |
TB | Perf. | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 |
GM |
2875 |
6.5 |
9 |
27.00 |
2941 |
||||||||||||||
2 |
GM |
2754 |
6.0 |
9 |
23.75 |
2903 |
||||||||||||||
3 |
GM |
2819 |
5.0 |
9 |
21.75 |
2825 |
||||||||||||||
4 |
GM |
2752 |
5.0 |
9 |
21.25 |
2829 |
||||||||||||||
5 |
GM |
2775 |
5.0 |
9 |
21.00 |
2826 |
||||||||||||||
6 |
GM |
2805 |
4.5 |
9 |
18.75 |
2783 |
||||||||||||||
7 |
GM |
2748 |
4.0 |
9 |
18.25 |
2740 |
||||||||||||||
8 |
GM |
2779 |
4.0 |
9 |
17.25 |
2743 |
||||||||||||||
9 |
GM |
2779 |
4.0 |
9 |
16.75 |
2729 |
||||||||||||||
10 |
GM |
2767 |
3.5 |
9 |
17.50 |
2710 |
||||||||||||||
11 |
GM |
2774 |
3.5 |
9 |
14.75 |
2696 |
||||||||||||||
12 |
GM |
2754 |
3.0 |
9 |
13.00 |
2662 |
||||||||||||||
TBs: Sonneborn-Berger |