क्रोशिया ग्रैंड चैस टूर रैपिड : प्रज्ञानंदा बने सयुंक्त विजेता आख़िरी दिन की जोरदार वापसी
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 01:00 PM (IST)
जाग्रेब , क्रोशिया ( निकलेश जैन ) ग्रैंड चैस टूर के दूसरे रैपिड पड़ाव क्रोशिया में रैपिड के तीसरे दिन प्रज्ञानंदा नें शानदार खेल दिखाते हुए वापसी की और अपनी तीनो बाजियाँ जीतते हुए अंक तालिका में फ्रांस के अलीरेजा के साथ पहले स्थान पर रैपिड का अभियान समाप्त किया , दूसरे दिन के बाद छठे स्थान पर चल रहे प्रज्ञानंदा नें दिन की शुरुआत मेजबान देश के इवान सारिक को मात देते हुए की और उसके बाद उन्होंने रोमानिया के बोगदान डेनियल को पराजित किया सबसे बड़ी जीत उन्होंने दर्ज की नीदरलैंड के अनीश गिरी के ख़िलाफ़ और इस जीत के साथ उन्होंने 12 अंक बनाते हुए सयुंक्त पहला स्थान हासिल कर लिया , भारत के वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश नें रैपिड के आख़िरी दिन अच्छा खेल दिखाया हालांकि वह कोई बाजी जीत नहीं सके पर वह तीन मजबूत खिलाड़ियों उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक , जर्मनी के विंसेंट केमर और फ्रांस के अलीरेजा के ख़िलाफ़ ड्रा खेला , इस तरह रैपिड में अलीरेजा और प्रज्ञानन्दा सबसे आगे रहे वहीं 11 अंकों के साथ अब्दुसत्तोरोव और मैक्सिम लाग्रेव तीसरे और चौंथे तो 10 अंकों के साथ गुकेश पाँचवें स्थान पर रहे अन्य खिलाड़ियों में विंसेंट 10 अंक ,अनीश 8 अंक , बोगदान 7 अंक , जॉर्डन 7 अंक और इवान 2 अंकों पर रहे . ग्रैंड चैस टूर के नियम अनुसार प्रतियोगिता का विजेता रैपिड और ब्लिट्ज के सयुंक्त परिणामों से निकलेगा .

