बायोग्राफी का लीगल एग्रीमेंट तोड़ने के आरोप पर खली ने तोड़ी चुप्पी

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 04:04 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर आैर सीडब्ल्यूई के डायरेक्टर दिलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली ने अपने ऊपर लगे बायोग्राफी का लीगल एग्रीमेंट तोड़ने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोर्ट द्वारा समन या नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा जब नोटिस मिलेगा तो वह भी अागे की कार्रवाई करने की सोचेंगे। 

खली ने कहा कि मेरे ऊपर बायोग्राफी लिखने वाले वनीत के बांसल ने अपनी पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया है, जिसपर उन्हें अफसोस है। बुक की रोयलटी उसे मिलेगी लेकिन उसके बाद में कुछ भी करूं ये मेरे पर निर्भर करता है। 

क्या है मामला?
बता दें कि बांसल ने  ‘द मैन हू बिकम खली’ के नाम से ग्रेट खली की बायोग्राफी लिखी थी। जनवरी 2017 में लॉन्च हुई यह किताब भारत में टॉप 10 बायोग्राफी में एक रही है। बांसल के अनुसार बायोग्राफी लिखने से पहले उनका खली के साथ लीगल एग्रीमेंट हुआ था। एग्रीमेंट के तहत किताब से होने वाली आमदनी का 30 फीसदी हिस्सा खली ने उन्हें देना था। उन्होंने कहा कि खली इसके तहत पैसे देते भी रहे। इसी बीच खली ने उन्हें बताए बिना ही किताब के राइट्स फोक्स स्टार स्टूडियो को बेच दिए। इस संबंध में मैंने जब खली से बात की तो वह टालमटोल करने लगा

2 अप्रैल को पेश होने का समन जारी 
बता दें कि बांसल ने खली पर गिद्धड़बाहा अदालत में केस दायर किया है। खली को कोर्ट में 2 अप्रैल को पेश होने का समन जारी हुआ है। खली से बात स्पष्ट ना होने के बाद बांस ने कोर्ट का रास्ता अपनाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजे, परंतु उसका भी कोई जवाब न आया। इसके बाद उन्होंने अपने वकील के जरिए गिद्धड़बाहा की अदालत का सहारा लिया। इस पर अदालत ने ग्रेट खली को 2 अप्रैल को पेश होने के समन जारी किए हैं।