GT vs KKR : कोलकाता ने जीत के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, क्रिस गेल के क्लब में शामिल हुए रिंकू सिंह

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 10:39 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल 2023 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह के लगातार पांच छक्कों की मदद से 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इसी के साथ ही केकेआर टीम और रिंकू सिंह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जहां केकेआर आईपीएल में पारी के आखिरी ओवर में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन गई है। वहीं रिंकू सिंह पांच छक्के लगाकर क्रिस गेल के क्लब में शामिल हो गए हैं। 

केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी और टीम पारी के आखिरी ओवर में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन गई। इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 23 रन के लक्ष्य का पीछा किया था इसी के साथ ही 2022 में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 रन के लक्ष्य को भेदा था। 

पारी के आखिरी ओवर में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीम

29 रन, केकेआर बनाम जीटी, अहमदाबाद 2023
23 रन, आरपीएस बनाम पीबीकेएस, विजाग 2016
22 रन जीटी बनाम एसआरएच, मुंबई 2022 

इसी के साथ ही रिंकू सिंह यूनिवर्स वॉस क्रिस गेल के क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 2012 में एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। इसके अलावा राहुल तेवतिया, रविंद्र जडेजा और मार्सक स्टोनिस ने भी एक ओवर में पांच छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

5 - क्रिस गेल (RCB) बनाम राहुल शर्मा (PWI), बैंगलोर, 2012 
5 - राहुल तेवतिया (RR) बनाम शेल्डन कॉटरेल (PBKS), शारजाह, 2020 
5 - रवींद्र जडेजा (CSK) बनाम हर्षल पटेल (RCB), मुंबई WS, 2021 
5 - मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर (LSG) बनाम शिवम मावी (KKR), पुणे, 2022 
5 - रिंकू सिंह (KKR) बनाम यश दयाल (GT), अहमदाबाद, 2023 

Content Writer

Sanjeev