GT vs MI, IPL 2026 : गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दानिश का डेब्यू; देखें प्लेइंग XI
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 07:10 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 30वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। गुजरात ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा रहता है। राशिद ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के खिलाफ खेलना हमेशा एक अच्छी चुनौती होती है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।'
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के बाद कहा, 'हम भी पहले फील्डिंग ही करते। हमें फिर से एकजुट होना था और इस बारे में बात करनी थी कि MI किस चीज के लिए जाना जाता है। इस बार हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें। बस एक-दूसरे का साथ देना है। मैदान पर उतरकर अच्छा क्रिकेट खेलना है। कुल मिलाकर हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है। एक ग्रुप के तौर पर हमें बेहतर बनना होगा। दानिश ने डेब्यू किया, कृष भी आज खेल रहे हैं।'
प्लेइंग XI
गुजरात टाइटन्स : शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
मुंबई इंडियंस : दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर

