IPL 2026 : सूर्यांश शेडगे का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 164 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 09:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 46वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यांश शेडगे के अर्धशतक और मार्कस स्टोइनिस की 40 रन की पारी की बदौलत गुजरात को 164 रन का लक्ष्य दिया है। 

पंजाब की शुरूआत खराब रही और 47 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। प्रियांश आर्य (2), प्रभसिमरन सिंह (19) और कप्तान श्रेयस अय्यर (19) फेल साबित हुए। कूपर कोनोली और नेहल वढेरा खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि जब टीम संघर्ष कर रही थी तब सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने 79 की साझेदारी की जिससे पंजाब की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना पाई। शेडगे ने 29 गेंदों पर 57 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं स्टोइनिस ने 31 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। 

गुजरात की तरफ से जेसन होल्डर आज आक्रामक नजर आए और 24 रन देकर 4 विकेट झटके। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने क्रमशः 22 और 28 रन देकर 2-2 विकेट झटके। एक विकेट राशिद खान के नाम रहा जिन्होंने 32 रन लुटाए जोकि सबसे ज्यादा थे। 

प्लेइंग XI 

गुजरात टाइटन्स : शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार 

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News