GT vs PBKS, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 11:24 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स को इस सीजन पहली हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन टीम अभी भी 8 मैचों में 13 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम वापसी करना चाहेगी। वहीं गुजरात टाइटंस ने हाल के मैचों में जीत दर्ज कर लय हासिल की है और अब टीम अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगी।

मैच डिटेल्स

तारीख: 3 मई 2026 (रविवार), शाम 7:30 बजे
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 7
GT जीता: 3
PBKS जीता: 4

अब तक के मुकाबलों में PBKS का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।

रिकॉर्ड्स और आंकड़े

सबसे बड़ा स्कोर: 243/5 (PBKS)
सबसे कम स्कोर: 142 ऑलआउट (PBKS)
सबसे ज्यादा रन: शुभमन गिल (368 रन)
सबसे बड़ा स्कोर: श्रेयस अय्यर (97*)
सबसे ज्यादा विकेट: कगिसो रबाडा (9 विकेट)

पिच रिपोर्ट (अहमदाबाद)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, लेकिन पिछले मैच में घास होने के कारण गेंदबाजों को भी मदद मिली थी।

बड़े स्कोर की संभावना
शुरुआती ओवर में गेंदबाजों को मदद
लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान

मौसम अपडेट

अहमदाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

बारिश की कोई संभावना नहीं
गर्मी का असर खिलाड़ियों पर दिख सकता है

संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत ब्रार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News