GT vs RR, IPL 2026 : जायसवाल और जुरेल के अर्धशतक, गुजरात को मिला 211 रन का लक्ष्य
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 09:20 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 9वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के अर्धशतकों की बदौलत गुजरात को 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।
जायसवाल ने 36 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए जबकि जुरेल ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कगिसो रबाडा (2) ने लिए। वहीं मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने एक-एक विकेट झटका। अब गुजरात के सामने 211 रन का लक्ष्य है।
प्लेइंग XI
गुजरात टाइटन्स : कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

