GT vs RR : खुद की गलती से रन आउट होने के बाद अश्विन को ''आंखे'' दिखाने लगे रियान पराग
punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 12:03 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 1 मैच में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा है। मैच के दौरान राजस्थान के हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग अपने साथी अश्विन के साथ मैदान पर भिड़ गए। क्रिकेट फैंस ने रियान के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की है और सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई की है।
पराग और अश्विन के बीच क्या है मामला
राजस्थान की पारी के दौरान 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में जोस बटलर रन आउट हो गए और फिर अश्विन स्ट्राइक पर आए। इस दौरान उनके साथ नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रियान पराग थे। गेंदबाजी पर इस दौरान यश दयाल थे जिन्होंने नो-बॉल के बाद वाइड फेंकी। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और ऐसे में अश्विन ने इसे छोड़ दिया और अपनी जगह पर जमे रहे।
वहीं रियान रन लेने के लिए दौड़ पड़े। वह लगभग अश्विन के छोर तक पहुंच ही चुका थी और फिर यह देखकर चौंक गया कि स्ट्राइकर एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा था। ऐसे में साहा और दयाल ने रियान को रन आउट कर दिया। रियान ने इशारे में उससे पूछा कि वह क्यों नहीं हिला? अश्विन इस पर गुस्सा थे क्योंकि उन्होंने रियान को रन के लिए कॉल नहीं दी थी। पराग भी इसे लेकर गुस्से में थे और अश्विन पर अपना गुस्सा दिखाते हुए वहीं खड़े हो गए।
लोगों ने किया ट्रोल
The worst cricketer in IPL. Rey Pan Parag you should learn how to respect seniors. #riyanparag pic.twitter.com/RbI6ZEiAq3
— Vijender Yadav (@Vijendeyadav) May 24, 2022
Riyan Parag #riyanparag is like Bua ka ladka from @rajasthanroyals board of directors, performance doesn't matter attitude matters. pic.twitter.com/y4TyjwCKRK
— Deepak Pal Singh (@ideepakpalsingh) May 24, 2022
Nothing to say "RIYAN PARAG" #RajasthanRoyals #buttler #SanjuSamson #riyanparag pic.twitter.com/VDb47sik7Q
— JUDE JOMON (@jude_jomon) April 18, 2022
Riyan Parag after getting out #RRvsDC #riyanparag #IPL2022 pic.twitter.com/gQfKCHsg8H
— Sumit (@sumittkar) May 11, 2022
Riyan Parag has the attitude of Virat Kohli and the skill of Riyan Parag.#RCB #GTvsRR #RRvsGT pic.twitter.com/f7FgyxobXl
— Dhruv Agarwal (@dhruvagarwal710) May 24, 2022
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच
मैच की बात करें तो गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर की 89 रन की अर्धशतकीय पारी के बदौलत गुजरात के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य मजबूत था लेकिन डेविड मिलर और पांड्या की अर्धशतकीय शतकीय साझेदारी की बदौलत गुजरात ने इस लक्ष्य को 3 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।